कोरोना वायरस के खिलाफ पूरा देश एक जुट होकर लड़ रहा है, लेकिन कुछ लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा ही एक सनसनीखेज घटनाक्रम महाराष्ट्र से सामने आया है। यहां एक शख्स वीडियो में 500-500 रुपए की नोट हाथ में लिए नजर आ रहा है। इन नोट को वह अपने मुंह और नाक पर पोंछ रहा है और कोरोना वायरस को लेकर टिप्पणी कर रहा है।
साथ ही धार्मिक भावनाएं भड़काने वाली बात कह रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस को शिकायत की गई। कहा गया कि यह शख्स नोट के जरिए कोरोना वायरस फैलाना चाहता है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

Lawful action has been taken against the accuse by Nashik Rural Police (Maharashtra) & he is in Police Custody.@invinciblearti@KS16779951#coronavirus https://t.co/pX62vziQVz— NASHIK RURAL POLICE (@SPNashikRural) April 2, 2020
वीडियो में नजर आ रहा शख्स महाराष्ट्र के मालेगांव का बताया जा रहा है। उसने टिकटॉक पर वीडियो बनाया है। शख्स का नाम सय्यद जलील बताया गया है। शिकायत मिलते ही पुलिस हकत में आई। लोगों ने आशंका जताई कि कहीं यह कोरोना वायरस पीड़ित तो नहीं है और बीमारी दूसरे लोगों को फैलाने के लिए ऐसा कर रहा है। पुलिस ने गिरफ्तार कर धारा 153 और 188 के तहत केस दर्ज कर लिया है।